22 से लघु पंचकल्याणक व वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव, मुनि आदित्य सागर महाराज संसघ आज प्रवेश

Jun 20, 2024 - 21:07
 0
22 से लघु पंचकल्याणक व वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव, मुनि आदित्य सागर महाराज संसघ आज प्रवेश

जहाजपुर (आज़ाद नेब) कस्बे के नेमिनाथ दिगंबर अतिशय तीर्थ क्षेत्र (बड़ा मंदिर) मे लघु पंचकल्याणक व वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 22 से 24 जून तक होने जा रहा है। महोत्सव आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनि आदित्य सागर महाराज, अप्रमित सागर व मुनि सहज सागर व क्षुल्लक महाराज के सानिध्य में होगा। महाराज का ससंघ प्रवेश 21 जून को सायं को होगा। 

सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष सुनील झांझरी ने बताया कि सभी कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य पीयूष भैया के माध्यम से होंगे। लघु पंचकल्याणक में भगवान के विभिन्न कार्यक्रम होंगे जिसमें 22 जून को गर्भ कल्याणक महोत्सव होगा। इसके तहत अभिषेक व शांतिधारा के बाद घटयात्रा निकाली जाएगी। सुबह आठ बजे मंडप का उद्धाटन शांतिलाल बाकलीवाल तथा ध्वजारोहण पारस मल सोगाणी पलासिया करेंगे। मंडप शुद्धी बाद प्रवचन होंगे। दिन को धार्मिक आयोजन होंगे तथा शाम को 16 स्वप्न की क्रियाएं होगी। 23 जून को भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। सुबह नित्यपूजन के गर्भ कल्याणक की पूजन तथा 7.15 बजे भागवान आदिकुमार का जन्म होगा। दोपहर में बारात, भगवान को वैराग्य, तपकल्याणक, भगवान की आहारचर्या, केवल्यज्ञान, समोशरण होगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 24 जून को नित्य पूजन के बाद केवल्यज्ञान पूजा, मोक्ष कल्याणक, विश्व शांति हवन, मुनि आदित्य सागर महाराज के प्रवचन के शोभायात्रा का आयोजन होगा भगवान की वेदी पूण्यार्जक महावीर प्रसाद शाह (पोद्दार), विमल कुमार शाह (पोद्दार), राजकुमार चांदवाड़ होंगे इस कार्यक्रम को लेकर आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................