गोविंदगढ क्षेत्र मे 4 घंटे बिजली रहेगी गुल: रखरखाव के चलते दोपहर 2 बजे आएगी लाइट
![गोविंदगढ क्षेत्र मे 4 घंटे बिजली रहेगी गुल: रखरखाव के चलते दोपहर 2 बजे आएगी लाइट](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_667e3cd806674.jpg)
गोविंदगढ़ (अलवर ) गोविंदगढ़ क्षेत्र मे आवश्यक रखरखाव के कारण आज शुक्रवार को सम्पूर्ण 33/11 केवी. जीएसएस गोविन्दगढ़ न्याणा नसवारी मालपुर व भैसडावत से संबन्धित क्षेत्रों की सप्लाई पूर्णरूप से बाधित रहेगी। बता दें कि पिछले दिनों हुई आंधी तथा बारिश के कारण कई जगह पर पेड़ों के टूटने से बिजली सप्लाई में परेशानी आ रही है, जिसे अब मेंटेनेंस कर सुधार कराया जाएगा।
सहायक अभियंता DR मीणा ने बताया कि 132 केवी. जीएसएस नसवारी से निकलने वाले समस्त 33 केवी. फिडर गोविन्दगढ़ न्याणा, नसवारी की सप्लाई आज दिनांक 28.06.2024 को आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बाधित रहेगी। इससे सम्पूर्ण 33/11 केवी. जीएसएस. गोविन्दगढ़ न्याणा नसवारी मालपुर व भैसडावत से संबन्धित क्षेत्रों की सप्लाई पूर्णरूप से बाधित रहेगी।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)