नौगांवा बहराई बास के ग्रामीणों ने विधायक के सामने रखी बिजली पानी की समस्या

Jul 29, 2025 - 11:38
 0
नौगांवा बहराई बास के ग्रामीणों ने विधायक के सामने रखी बिजली पानी की समस्या

नौगावा (छगन चेतीवाल) नौगावा नगरपालिका के बहराई बास निवासी ग्रामीण मंगलवार को बिजली व पानी की समस्या को लेकर रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह से मिले। बहराईबास निवासी सतीश ने बताया की हमारा मोहल्ला नौगावा मे आता है। करीब 2 वर्ष पहले बहराइ बास की लाइट को नौगावा फीडर से हटाकर हाजीपुर फीडर से जोड़ दिया।

जिसके कारण मुश्किल से 5 एक 6 घंटे लाइट आती है। राजनीती के द्वेषभावना के कारण नौगावा फीडर से नहीं जोड़ा जा रहा। साथ ही पानी की लाइन भी आधे रास्ते तक डालकर छोड़ दी गई। जिसके कारण पानी की समस्या भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने रामगढ़ विधायक से मिलकर समस्या के समाधान की माँग की। रामगढ़ विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया की शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान करवा दिया जावेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................