हरियाणा में कैंटर के पीछे टकराई कार: 3 महिलाओं समेत 4 की मौत
![हरियाणा में कैंटर के पीछे टकराई कार: 3 महिलाओं समेत 4 की मौत](https://gexpressnews.com/uploads/images/202407/image_870x_668384f799039.jpg)
नीमकाथाना (सुमेर सिंह राव ) अपने पिताजी की अस्थियां विसर्जन कर अपने घर लौट रहे परिवार की गाड़ी गुरुग्राम के पास कैंटर से टकरा गई जिसमें गाड़ी में बैठे 3 महिलाओं सहित चार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त सूत्रों से पता चला कि 26 जून को हसामपुर निवासी रुडमल स्वामी का देहांत हो गया था। 30 जून को मृतक के परिजन जिसमें मृतक स्वामी की धर्मपत्नी, स्वामी का पुत्र बजरंग स्वामी, उनकी धर्मपत्नी, उनके छोटे पुत्र राकेश की धर्मपत्नी, एवं राकेश के दो पुत्र हरिद्वार अस्थियां विसर्जन करने गए थे, हस्तियां विसर्जन कर 1 जुलाई को वे लोग वापस हसामपुर आ रहे थे, इसी दौरान गुरुग्राम के पास उनकी गाड़ी एक कैंटर से टकरा गई, जिसमें गाड़ी में सवार बजरंग ,उनकी धर्मपत्नी, मां, एवं छोटे भाई की पत्नी किरण की दर्दनाक मौत हो गई। राकेश के दो पुत्र घायल हो गए जिनको एक को दिल्ली रेफर किया गया है तथा दूसरे को जयपुर रैफर किया गया है। घटना के बारे में गांव में जानकारी मिलने के बाद पूरा गांव शौक में डूब गया है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक चारों के शव हसामपुर नहीं पहुंचे हैं, परंतु गांव में गमगीन माहौल हो गया है।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)