यज्ञ जैसे आयोजनों से होता है पर्यावरण शुद्ध

Jul 6, 2024 - 15:12
 0
यज्ञ जैसे आयोजनों से होता है पर्यावरण शुद्ध

सकट, अलवर 

सकट क्षेत्र के गांव नारायणपुर में स्थित श्री मुरली मनोहर चतुर्भुज जी महाराज मंदिर में विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए चल रहे नव दिवसीय विष्णु महायज्ञ एवं भागवत कथा के आयोजन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को यज्ञाचार्य पं रामबाबू शर्मा ने यज्ञवेदी के यजमानों को प्रवचन देते हुए कहा कि यज्ञ जैसे आयोजनों से पर्यावरण शुद्ध होने के साथ ही मानव की मनोकामनाएं पूर्ण होती है एवं क्षेत्र की उन्नति होती है और यज्ञ जैसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले मानव को धन वैभव ऐश्वर्य मोक्ष और ईश्वर की प्राप्ति होती है। उन्होंने यजमानों से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञवेदीयो में शुद्ध गाय के घी एवं हवन सामग्री की आहुतियां दिलवाई। वही भागवत कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कथा व्यास संत साईं राम महाराज ने कहा कि मनुष्य के लिए दीन दुखियों की सेवा करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। ईश्वर गरीब व्यक्तियों की झोपड़ी में निवास करता है। किसी भी संकट से बचने के लिए ईश्वर की भक्ति व स्मरण करना चाहिए उन्होंने भगवान श्री राम व सीता जी की कथा से जुड़े कई प्रसंग सुनाए। कथा के दौरान गाय गए भजनों पर महिला श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य करने के साथ ही  हरे राम हरे कृष्णा नाम का संकीर्तन किया। पूर्व सरपंच फतेह राम मीणा ने बताया कि भागवत कथा में रविवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं यज्ञ व कथा का समापन  पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ 10 जुलाई को होगा। इसी दिन यति महाराज के आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी यति महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। 

  • राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................