एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम कृषकों के साथ कृषि विज्ञान केंद्र नौगावां में हुआ आयोजित

Jul 11, 2024 - 13:08
 0
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम कृषकों के साथ कृषि विज्ञान केंद्र नौगावां में हुआ आयोजित

नौगावां कृषि विज्ञान केन्द्र में भारत सरकार एवं माननीय राज्यपाल निर्देशानुसार  एवं प्रो बलराज सिंह कुलपति श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के दिशा निर्देशानुसार केंद्र पर वृक्षारोपण कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” आयोजन किया गया, जिसमें कृषकों कों बदलते जलवायु के बारे में बताया गया और साथ ही इसके दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करते हुए जिले के कृषकों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया । 
केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्र यादव  ने कृषकों को मृदा सरंक्षण हेतु विस्तार से जानकारी देते हुए मृदा उर्वरकता को बनाए रखने के लिए हरी खाद वाले फसलों के बारे में समझाया। 
कार्यक्रम डॉ एसएस यादव  अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय नोगांवा के आतिथ्य में संपन्न किया गया। अधिष्ठाता महोदय के द्वारा कृषकों को मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने और साथ ही मृदा में आवश्यक पोषक तत्त्वों के पूर्ति हेतु संतुलित खाद – उर्वरक एवं सूक्ष्म जीवों को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया। जुवारी कंपनी के प्रतिनिधि रूपेन्द्र और ऋषि राज ने कंपनी के उत्पादों के बारे में जानकारी दी । कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ सुमन खण्डेलवाल, डॉ विकास आर्य,  डॉ हंसराम माली  (सस्य विशेषज्ञ) और डॉ पूनम प्रजापति (कृषि प्रसार विशेषज्ञ) उपस्तिथ रहे I    
कृषकों ने केंद्र पर वृक्षारोपण किया और साथ ही प्रत्येक किसान को मौलश्री का पौधा अपने आँगन में रोपने के लिए केंद्र द्वारा दिया गया । कार्यक्रम में राजीव अग्रवाल कृषक परस राम ,ब्रह्यम दत्त , अनिल और जगदीश सहित सौ से अधिक कृषकों ने भाग लिया और पर्यावरण सरंक्षण हेतु अधिकाधिक वृक्ष लगाने की शपथ ली ।

  • राधेश्याम गेरा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................