राजपुरोहित बने सेंट्रल रेल्वे की उपभोक्ता सलाहकार परिषद के सदस्य

Jul 31, 2024 - 16:25
 0
राजपुरोहित बने सेंट्रल रेल्वे की  उपभोक्ता सलाहकार परिषद के सदस्य

तखतगढ़ (बरकत खान) निकटवर्ती बसंत निवासी और सावंतवाड़ी में व्यवसायरत पुखराज राजपुरोहित को एक बार पुन: सेंट्रल रेल्वे की  उपभोक्ता सलाहकार  परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है।  राजपुरोहित ने इस नियुक्ति के लिए भाजपा संगठन,  केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और रेल मंत्री अश्विन वैष्णव का आभार जताया है।  पुखराज राजपुरोहित भाजपा की स्थापना से लेकर निरंतर संगठन में सक्रिय हैं। महाराष्ट्र गोवा की दूरसंचार सलाहकार समिति में भी कार्य कर चुके हैं। भाजपा में  युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, तहसील महा सचिव, जिला कोषाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति  का निर्वहन करते हुए वर्तमान में भाजपा राष्ट्रिय परिषद के सदस्य है। वहीं महाराष्ट्र भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष है और रेल प्रकोष्ठ की प्रांतीय कार्यकारिणी में भी है !
सहकार क्षेत्र में भी अनेक संस्थाओं में सक्रिय रहते हुए स्वामी विवेकानंद सहकारी वित्त संस्था पर पिछले 25 वर्षो से संचालक हैं। पुखराज राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं की निष्ठा,धैर्य और परिश्रम का उचित मूल्यांकन होता हैं। राजपुरोहित मारवाड़ में भी सामाजिक शैक्षणिक गतिविधियों में उत्साह से भाग लेते है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................