सकट में भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक हुई संपन्न

Aug 10, 2024 - 18:52
 0
सकट में भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक हुई संपन्न

सकट (अलवर)  भाजपा मंडल राजपुर धमरेड की कार्य समिति की बैठक भाजपा मंडल कार्यालय सकट में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामाणी के मुख्य आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष कमल जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष के द्वारा मंडल के कार्यो की समीक्षा की गई एवं मंडल  संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त किए गए। कार्य समिति की बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेम नाथ धामाणी एवं मंडल अध्यक्ष कमल जैन के द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता व पं दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं राष्ट्रगीत गाकर किया गया‌। 

बैठक के दौरान भाजपा पदाधिकारीयों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पार्टी में उत्साह और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती करने की बात कही । इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रामोवतार शर्मा, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र तिवाड़ी, मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा, महामंत्री हरि किशन मीना, कमलेश जांगिड़, मनमोहन गुप्ता, राजेंद्र मीणा, सुरेश प्रधान, सुरेश चंद शर्मा, बूथ अध्यक्ष नंदलाल, गौरी शंकर, मनीष, सुभाष, राधे सैनी, किशोर सैनी, रामकरण सैनी, गोपाल प्रसाद लाटा, सुरेंद्र प्रधान, बृजमोहन योगी, बुद्ध लाल प्रजापत, रामचंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

  •  राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................