भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी- पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना

Aug 27, 2024 - 19:54
 0
भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी- पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना

सकट भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर विधानसभा क्षेत्र थानागाजी के राजपुर धमरेड मंडल की कार्यशाला गोठ की चौकी हनुमान मंदिर में आयोजित की गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना वह मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामाणी रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमल जैन ने की कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया‌। अपने उद्बोधन में पूर्व मंत्री ने भाजपा को कार्यकर्ता आधारित पार्टी बताते हुए कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि रखनें और उनका सबसे पहले कार्य करने के लिए कहा। सदस्यता अभियान के विषय में जानकारी देते हुए मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामाणी ने बताया कि बूत स्तर पर संयोजक सह संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष शक्ति मोर्चा सहित सभी अधिक से अधिक सदस्य बनाएंगे। अभियान 1 सितंबर से शुरू होगा। इस मौके पर मंडल संयोजक हरिओम यादव, सहसंयोजक विश्राम शर्मा, अंजू शर्मा, मंडल प्रभारी गोपाल सिंह नरूका, जिला पार्षद राजेंद्र तिवाड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामोवतार शर्मा, सरपंच अंजना शर्मा, पूर्व सरपंच अमर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि विनोद मीणा, जिला मंत्री हरिकिशन मीणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे| 

  •  राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................