लक्ष्मणगढ़ कस्बे मे शोभायात्रा के साथ हुआ गणेश उत्सव का आगाज

Sep 7, 2024 - 18:16
 0
लक्ष्मणगढ़ कस्बे मे शोभायात्रा के साथ हुआ  गणेश उत्सव का आगाज

 लक्ष्मणगढ़ (अलवर)  शहर में आगामी नो दिन तक चलने वाले गणेश महोत्सवों की शुरुआत शनिवार को यहां गणपति महाराज की शोभा यात्राओं से हो गई। गणपति बप्पा नगर परिक्रमा करने के पश्चात अपने-अपने पंडालों में विराजमान हो गए। उल्लेखनीय है कि शहर में मेन बाजार स्थित श्री गणेश आराध्य मंडल किले रोड  परिसर सेवा समिति सहित पोस्ट ऑफिस कॉलोनी में गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। 7 सितंबर से लेकर गणपति बप्पा नो दिनों तक अपने-अपने पंडालों में विराजमान रहेेंगे। गणपति बप्पा का विर्सजन कर उन्हें संपूर्ण नगरवासियों द्वारा भक्तिपूर्ण विदाई दी जाएगी। गणेश आराध्याय मंडल  शहर में मेन बाजार स्थित गणपति की शोभायात्रा में बाजार से होकर पुलिस चौकी के सामने भगत सिंह सर्किल मालाखेड़ा रोड से होती हुई। वापस मेन बाजार स्थित उनके पंडाल में पहुंची, जहां गणपति महाराज को पूरे विधि विधान मंत्र उच्चारण के साथ पंडित लोकेश कुमार शर्मा द्वारा मान सम्मान से विराजमान किया गया।
वहीं किले रोड आयोजित हो रहे गणेश उत्सव कमेटी के रवि शर्मा ने  बताया कि नगर परिक्रमा पश्चात  स्थापित पंडाल में गणपति महाराज को पंडित भोलू शर्मा के सानिध्य में विराजमान कर दिया गया है। दोनों पंडालों में संघ्या आरती पश्चात भजन संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें गायक गणपति महाराज का गुणगान करेंगे। व्यापारी वर्ग तथा आसपास के लोगों ने भजन व नाच गान करते हुए शोभायात्रा में भाग लिया।  आयोजकों द्वारा भगतजनों से रोजाना गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने तथा भक्ति संध्या में भाग लेने का आग्रह किया है।

  • कमलेश जैन

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................