कोविड-19 से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान की पांच दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन

Covid, Rescue, Public Awareness, Campaign, Day, Workshop, Closing

Sep 14, 2020 - 18:59
 0
कोविड-19 से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान की  पांच दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन

राजगढ़,अलवर,राजस्थान 
सकट (14 सितंबर) कस्बा स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन परिसर में कोविड-19 के बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान को लेकर चल रही पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन रविवार को हुआ। ग्राम पंचायत के कनिष्ठ सहायक नेमी चंद मीणा  ने बताया कि कार्यशाला में उपस्थित महिला व पुरुषों को कोविड-19 से बचाव के साथ ही ओडीएफ प्लस, कचरा प्रबंधन, वातावरण निर्माण एवं सामुदायिक शौचालय के रखरखाव के साथ ही स्वच्छता की जानकारी दी गई। और इस दौरान ग्रामीणों को कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूकता के लिए किताबें वितरित की गई। इस मौके पर पंचायत सहायक संदीप शर्मा धर्मेंद्र जैमन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद थी। 

  • संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow