समाजसेवियों ने पक्षियों के लिए लगाएं परिंदे, भीषण गर्मी में जल व्यवस्था कर जीव जंतुओं को दी राहत
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ कस्बे में भीषण गर्मी के मद्देनजर पक्षियों के लिए जल व्यवस्था की गई है। यहां समाजसेवी भजन कलाकार मनीष परिहार ने 50 से अधिक परिंदे स्थापित किए गए हैं। इन परिंदों के माध्यम से भीषण गर्मी में पक्षियों को आसानी से पानी मिल पाएगा।
बढ़ते तापमान और सूखते स्त्रोतों के कारण पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना अत्यंत आवश्यक हो गया था। इसी आवश्यकता को देखते हुए गांव के युवाओं और समाजसेवियों ने यह पहल की ओर आमजन को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने परिंदों में नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प लिया, ताकि पक्षियों को निरंतन जल उपलब्ध हो सके। क्षेत्र वासियों से भी अपील की गई है कि वे अपने घरों के बाहर पानी के बर्तन रखें और जीव जंतुओं के प्रति संवेदनशील का परिचय दें।
इस पहल की तखतगढ़ में व्यापक सराहना हो रही है और यह अन्य लोगों के लिए भी प्रेरिणा का स्त्रोत बन रही है। भीषण गर्मी के बीच ऐसे प्रयास पर्यावरण संरक्षण में सहायक सिद्ध होते हैं और जीवों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को भी उजागर करते हैं।
इस मौके उप तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल, भंवर लाल मेघवाल, पुखराज, भरत कुमार, गोपाल कुमार, सोहन लाल, भूपेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, चम्पालाल कुमावत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे


