68 वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी खेलकूद प्रतियोगिता का वन एवं पर्यावरण मंत्री ने किया उद्घाटन

50 जिलों के कुल 702 खिलाड़ी ले रहे है भाग

Oct 4, 2024 - 13:47
 0
68 वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी खेलकूद प्रतियोगिता का वन एवं पर्यावरण मंत्री ने किया उद्घाटन

कोटपूतली-बहरोड़, 4 अक्टूबर | देश में एकलव्य, अर्जुन, करण, पृथ्वीराज चौहान जैसे धुरंधर तीरंदाज हुए है जिनका नाम इतिहास में अमिट है | राजस्थान के खिलाड़ियों ने भी तीरंदाजी में विश्व में अपना नाम कमाया है ये बात राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नीमराना के प्रांगण में 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के 68 वे राज्य स्तरीय तीरंदाजी खेलकूद प्रतियोगिता 2024 के उद्घाटन समारोह मे मुख्य अथिति के पद से कही | उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने खेल का लक्ष्य निर्धारित कर खेले तो सफलता उनके कदम चूमेगी | उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ियों से खेल की भावना से खेलने की बात कही | वन राज्य मंत्री ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल का भी होना आवश्यक है. खेल के माध्यम से खिलाड़ी गांव, तहसील, जिला, राज्य, और देश का नाम रोशन करते हैं. भारत देश में विभिन्न खेलों के माध्यम से खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने प्रदेश की भजनलाल सरकार के नेतृत्व में घोषित बजट की सराहना करते हुए कहा कि सभी क्षेत्रों मे समान रूप से बजट देकर विकास में तेजी लाने का प्रयास किया है | प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने सभी से एक पौधा माँ के नाम से लगाने का आव्हान किया | कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करके किया गया | सभी खिलाड़ियों की मार्च फास्ट की सलामी ली तथा खेल ध्वजारोहण व निशाना लगाकर तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया |सभी आगंतुकों का आभार जताया | प्रतियोगिता 10 अक्टूबर तक सेंट मारग्रेट इंजीनियरिंग कॉलेज के खेल मैदान में होगी | इस प्रतियोगिता राजस्थान के 50 जिलों के कुल 702 खिलाड़ी भाग ले रहे है | कार्यक्रम के विशिष्ट अथिति नीमराना फोर्ट पैलेस चेयरमैन अमननाथ, शिक्षक नेता मूलचंद गुर्जर, भाजपा अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह भाया, डीईओ रामसिंह यादव, निदेशालय पर्यवेक्षक ओमवीर यादव, नीमराना नगरपालिका उपचेयरमैन जसवंत यादव, विनोदपाल यादव आदि रहे | सभी अथितियों का विद्यालय परिवार द्वारा फूलमाला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया |

  • भारत कुमार शर्मा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................