गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव में कोशिश पर्यावरण सेवक टीम देगी पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Dec 19, 2024 - 18:33
 0
गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव में कोशिश पर्यावरण सेवक टीम देगी पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
बाङमेर:- धरती मां को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए पिछले 25 वर्षों से प्रयासरत कोशिश पर्यावरण सेवक टीम गायत्री शक्तिपीठ बाङमेर व शांतिकुंज हरिद्वार के सानिध्य में 22 से 25 दिसम्बर तक 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव में पर्यावरण प्रदर्शनी लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगी।टीम के सह-प्रभारी व स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई ने बताया कि टीम अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद खमुराम खिचङ के नेतृत्व में भारत ही नहीं विश्व स्तर तक पॉलिथीन मुक्त धरती का संदेश कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रही है टीम में सेवा देने वाले लोग पर्यावरण सेवक के नाम से पहचाने जाते हैं जो निस्वार्थ भाव से सेवा देने के लिए भारत ही नहीं विश्व स्तर तक अपने स्वयं के खर्चे से जाते-आते हैं।उसी संदेश के तहत टीम गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव में पर्यावरण प्रदर्शनी,जल सेवा की स्टॉल लगाकर लोगों को तांबे के लोटों से जलपान,भोजनशाला में भोजन को जूठा न छोङे इसके लिए जन-जागरूकता अभियान, पॉलिथीन की जगह कपङे की थैली का प्रयोग करने का संदेश,पौधारोपण का संदेश व नशामुक्ति का संदेश देकर पर्यावरण संरक्षण व मानव कल्याण के लिए सेवा देगी। गायत्री शक्तिपीठ बाङमेर के व्यवस्थापक मंगलाराम मांजू ने बताया कि गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए कोशिश पर्यावरण सेवक टीम को आमंत्रित किया गया है जो लगातार चार दिन तक पर्यावरण स्टॉल लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी साथ ही प्लास्टिक कप-गिलास व बोतलों की जगह तांबे के लोटों से जलपान कराकर प्राचीन भारतीय सनातन संस्कृति को पुनर्जीवित करने का प्रयास करेगी।यहां टीम की शाखा सांचौरी-मालाणी किशनाराम बांगङवा जिला प्रभारी के नेतृत्व में चार दिन तक सेवा देगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................