ऑवरलेडिंग पर कार्यवाही के दौरान पुलिस पर जमकर पथराव: आरोपी छुडाने का प्रयास, सात गिरफ्तार अन्य फरार, पुलिस की गाडी क्षतिग्रस्त 

 पुलिस द्वारा मंगलवार को खनन सामग्री से भरे ऑवरलोडिंग डम्फर पर कार्रवाही करने पर सतवाडी में ग्रामीणो ने पुलिस पर जमकर  पथराव किया है। सी.ओ की गाडी को क्षतिग्रस्त कर आरोपी छुडाने का असफल प्रयास किया गया।  पथराव मे कुछ पुलिस कर्मी मामूली  चोटिल हो गए है। पुलिस ने घेराबंद कर  मौके से सात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि करीब दो दर्जन  अरोपी भाग जाने मे सफल हो गए हेै। पुलिस ने डम्फर को जप्त कर विभिन्न धाराओं मे मामला दर्ज कर लिया हेै।

Feb 4, 2025 - 19:05
Feb 4, 2025 - 19:18
 0
ऑवरलेडिंग पर कार्यवाही के दौरान पुलिस पर जमकर पथराव:  आरोपी छुडाने का प्रयास, सात गिरफ्तार अन्य फरार, पुलिस की गाडी क्षतिग्रस्त 
जप्त ऑवरलोडिंग डम्फरसी.ओ की गाडी को क्षतिग्रस्त

पहाड़ी (डीग) पुलिस द्वारा मंगलवार को खनन सामग्री से भरे ऑवरलोडिंग डम्फर पर कार्रवाही करने पर सतवाडी में ग्रामीणो ने पुलिस पर जमकर पथराव किया है। सी.ओ की गाडी को क्षतिग्रस्त कर आरोपी छुडाने का असफल प्रयास किया गया।  पथराव मे कुछ पुलिस कर्मी मामूली चोटिल हो गए है। पुलिस ने घेराबंद कर मौके से सात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि करीब दो दर्जन  अरोपी भाग जाने मे सफल हो गए हेै। पुलिस ने डम्फर को जप्त कर विभिन्न धाराओं मे मामला दर्ज कर लिया हेै।
पहाडी पुलिस के वृताधिकारी गिर्राज मीणा ने बताया हेे की  पहाड़ी के बस स्टेण्ड पर खनन सामग्री से भरी ऑवरलोडिंग डम्फर के कारण जाम लगा हुआ था। जिसे रूकने का इशारा किया गया। लेकिन डम्फर चालक डम्फर को कामा की तरफ भाग कर ले  गया। सूचना पर पहाडी पुलिस के थाना प्रभारी योगेन्द्र सिह ने पुलिस जाप्ते साथ पीछा कर  सतवाडी गांव में डम्फर  को पकड कर उसे थाने ला रहे थे।
अचानक आसपास के घरो से ग्रामीण जमा हो गए ओर पुलिस पर पथराव कर आरोपी को छुडाने का प्रयास किया। पथराव में पुलिस की गाडी  क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से सात लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमे अन्य आरोपी भाग जाने मे सफल हो गए है। पुलिस ने डम्फर को जप्त कर विभिन्न धाराओं मे मामला  दर्ज कर अन्य आरोपीओ की तलाश शुरू कर दी है। पथराव के दौरान कुछ पुलिस कर्मी भी चोटिल होने की जानकारी मिली है।
ऑवरलोडिग का खेल जारी -  परिवहन विभाग से लेकर पुलिस की मिली भगत के चलते ऑवरलोडिंग डम्फर रूकने का नाम नही ले रहे है। जो यमदूत की तरह सडक मार्ग पर दोडते नजर आ रहे है।  जिनसे अनेको बार बडी बडी दुर्धटनाए हो गई है। इन रोडो पर आऐ दिन डम्फरो से  व्यक्ति को कुचल कर मौत के घाट उतारा जा रहा है। ऑवरलोडिंग का खेलआखिर कब बंद होगा।अनके डम्फरो में नम्बर मिटे है या फिर लिखे हुए नही है।जो घटना के बाद के भाग जाने मे सफल हो जाते है।
पूर्व मे पुलिसकर्मी पर चढाया डम्फर -  गत माह  पहाड़ी पंचायत समिति के सामने लेवडा गांव के एक डम्फर चालक ने पुलिस के टीआई सतवीर सिह पर डम्फर रोकने  पर टक् कर मार दी। जिससे उसके पैर में चोट आने से गम्भीर घायल हो गया। जिसमें भी मुख्य आरोपी चालक बच निकला है।इस तरह आज भी लेवडा गांव  के डम्फर पर कार्रवाही करने पर पुलिस  पर हमला किया गया।
 
विडियो

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

BDAS ईमानदारी किसी की मोहताज नहीं ,निष्पक्ष खबर के लिए जुड़े रहे G Express News के साथ