शराब के ठेकेदारों ने नई आबकारी नीति के विरोध में दुकानें रखी बंद, सौंपा ज्ञापन

Feb 4, 2025 - 13:34
 0
शराब के ठेकेदारों ने नई आबकारी नीति के विरोध में दुकानें रखी बंद, सौंपा ज्ञापन

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  शहर में भी शराब के ठेकेदारों ने नई आबकारी नीति के विरोध में मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शराब की दुकानें बंद रखी साथ ही आबकारी आयुक्त और मुख्यमंत्री के नाम डीओ को ज्ञापन सौंपा। शराब ठेकेदारों ने बताया कि 15 दिसंबर 2024 को प्रदेश के सभी शराब ठेकेदारों ने एक महाकुंभ का आयोजन किया था। नई आबकारी नीति के खिलाफ सीएम और आबकारी आयुक्त को ज्ञापन दिया गया लेकिन उस पर किसी ने गौर नहीं किया जिसपर आज 2 घंटे के लिए शराब की दुकानें बंद रखी।

ठेकेदारों ने बताया कि हमारी मांग है कि शराब की दुकानों का समय सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक किया जाए, दुकानों पर पुलिस का हस्तक्षेप बहुत ज्यादा है उसे खत्म किया जाए, क्लस्टर प्रणाली को खत्म किया जाए। क्लस्टर प्रणाली से पैसे वाला व्यक्ति और भी पैसे वाला हो जाएगा और गरीब व्यक्ति खत्म हो जाएगा। गारंटी का प्रेशर कम किया जाए क्योंकि आबकारी विभाग ने बहुत ज्यादा गारंटी बढ़ा दी हैं। जो पुरानी पेनल्टी कोरोना काल से चली आ रहीं हैं उन्हें खत्म किया जाए। वर्तमान गारंटी पर सभी दुकानों को रिनुवल किया जाए। एक तरफ सरकार कहती है शराब को लोगों के लिए कम पिलाओ तो दूसरी तरफ सरकार हर 10 साल प्रतिशत गारंटी बढ़ा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है