बम-बम भोले से गुंजायमान शिवालय, मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) प्रदेश में महाशिवरात्रि पर सुबह से ही महादेव मंदिरों में भक्तों का तांता उमड़ रहा है। नारायणपुर उपखंड के तालवृक्ष के भूतेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन पीर संज्यानाथजी महाराज मन्दिर के महंत विवेकनाथ महाराज के सानिध्य में महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया गया। वहीं अन्य शिवालयों में महाशिवरात्रि के महापर्व पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ रहा है। सुबह से ही बम-बम भोले के जयकारे शिव मंदिरों में गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेककर सुख, शांति और खुशहाल जीवन की कामना की। महिलाओं द्वारा भजन आदि गाकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की गई।
दुग्ध, पंचगव्य, शहद, हलवा और गंगाजल से भगवान भोले शंकर का अभिषेक किया और नवविवाहिता जोड़ो ने शिवलिंग पर जेगड़ चढ़ाई गई है। ग्रामीण अंचलों से आए भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित कर पूजा अर्चना की। जानकारी के अनुसार पीर संज्यानाथजी महाराज ने धामेंडा़ धाम से पूर्व दिशा में झोली फेकी गई थी जो गोमती नदी के किनारे खेजड़ी के वृक्ष में टक गई थी वही आकर महाराज ने मन्दिर बनाया। जहां शिवलिंग की उत्पत्ति हुई। उसके आसपास नारायणपुर नाम से गांव बसाया। जहा वाल क्षेत्र सहित आसपास के लोग आकर पूजा अर्चना कर मन्नौति की गई। इस मौके पर महंत विवेकनाथ महाराज, महंत बेअनन्तनाथ महाराज, महेश चंद सैनी, हरि भण्डारी, पार्षद आकाश अग्रवाल, सुनील कुमार शर्मा, महेश कुमार सैनी, अनिल गुप्ता, विकृम गुर्जर, देवीसहाय यादव, देवेश शास्त्री, गुलाब सैन सहित बड़ी संख्या में भक्त व ग्रामीण मौजूद थे।






