बानसूर: जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में10 घायल: पुलिस जांच में जुटी

Sep 26, 2023 - 14:00
Sep 26, 2023 - 15:44
 0
बानसूर: जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में10 घायल: पुलिस जांच में जुटी

बानसूर के अलवर रोड पर नदबई की ढाणी में आज दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जोरदार मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से करीब 10 महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको बानसूर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पक्ष के प्रदीप यादव ने बताया कि जुलाई 2023 में सुनीता पत्नी सुरेन्द्र सैनी से 1 करोड़ 25 लाख रूपये में 10 बिस्वा जमीन खरीदी थीं। जिसको लेकर आज जमीन पर कार्य शुरू किया गया। इस दौरान सुरेश सैनी, माधाराम , प्रकाश, काशीराम के परिवार की महिलाए और पुरुष आए और लाठी पत्थरों से हमला कर दिया और कहा कि हमे 10 लाख रूपये और एक दूकान के लिए जमीन दो उसके बाद जमीन पर काम करने देंगे। इस दौरान इनके परिवार की महिलाओं और पुरुषों ने पत्थरों से हमला कर दिया। जिसमें हमारे करीब 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरे पक्ष के सुरेश सैनी और काशीराम ने बताया कि हमारे ही परिवार के सुनीता, गजेंद्र, सोनम और सोनू ने फर्जी तरीके से जमीन बेच दी। जबकि जमीन का अभी बटवारा नही हुआ है। इन लोगों ने फर्जी तरीके से जमीन बेच दी। आज ये लोग जमीन पर कब्जा करने आए थे। इसी दौरान आज घर पर महिलाएं थीं। महिलाओं ने जमीन पर काम करने का विरोध किया तो इन लोगो ने महिलाओ के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे सुमन सैनी पत्नि सुरेश सैनी, माया देवी पत्नि रोहिताश, रेवती पत्नि कालूराम, लक्ष्मी देवी पत्नि अमीचंद, हरबाई देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। सुचना पर बानसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली गई। मौके पर पुलिस मोजूद है।

बानसूर थाना प्रभारी हेमराज सराधना ने बताया कि यह झगड़े की सुचना मिली कि जमीन को लेकर विवाद हो गया। वहा जानकारी में आया कि सुनीता ने अपने हिस्से से ज्यादा जमीन बेच दी। जिसका हक दूसरे नंबर पर था और दूसरे नंबर को बेच दिया। उन्होंने बताया की 1207 नंबर को बेच दिया और रेवन्यू रिकॉर्ड में भी 1207 उसके नाम है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस में अभी तक किसी भी पक्ष से मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच में जुटी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow