शाकंभरी सकराय धाम में पंचम फागण महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से :बंगाल के अलौकिक फूलों से होगा मां शाकंभरी का श्रृंगार

Mar 1, 2025 - 14:07
 0
शाकंभरी सकराय धाम में पंचम फागण महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से :बंगाल के अलौकिक फूलों से होगा मां शाकंभरी का श्रृंगार

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थस्थल श्री शाकंभरी सकरायधाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां शाकंभरी सेवा समिति सकरायधाम (रजी.) के तत्वाधान में फागुन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 
फागुन महोत्सव का आयोजन महंत  दयानाथ जी महाराज के पावन सानिध्य में 6, 7 मार्च 2025 को सकरायधाम में किया जाएगा जिसमें 6 मार्च 2025 को मंगल पाठ भजन उत्सव चुनरी उत्सव, मेहंदी उत्सव, मैया का खजाना, फूलों की होली, महाप्रसाद आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे, 7 मार्च 2025 को सुबह मैया को सिरा पूरी का भोग लगाकर कन्या पूजन किया जाएगा उसके बाद उदयपुरवाटी से सकरायधाम तक पैदल ध्वज यात्रा का आयोजन होगा जिसमें भक्त नाचते गाते ध्वज के साथ मैया के दरबार पहुंचेंगे और शाम में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 
समिति की कोर कमेटी ने बताया कि इस बार महोत्सव में श्रद्धालु देश-विदेश के कोने-कोने से पहुंचेंगे और मैया से आशीर्वाद लेंगे, कार्यक्रम के लिए कोर कमेटी के सदस्य राजेश धानुका, बालकिशन धानुका, अरुण ढंढारिया, सुभाष अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, संदीप रामुका, संजय शाह  और सुपर कमेटी टीम और मार्गदर्शक टीम के  द्वारा  सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शेखावाटी के अलावा देश-विदेश से भी श्रद्धालु आकर फागोत्सव में भाग लेंगे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................