प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय उप सेवा केंद्र वैर की ओर से 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन

Mar 1, 2025 - 19:41
 0
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय उप सेवा केंद्र वैर की ओर से 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन

वैर भरतपुर राजस्थान (कौशलेंद्र दत्तात्रेय)

प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उप सेवा केन्द्र वैर की ओर से 89 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव शांति मैरिज होम में भरतपुर सेवा केंद्र प्रभारी एवं आगरा सब जोन सह प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी कविता बहन  की अध्यक्षता में मनाया गया |
  प्रभात फेरी की शुरुआत वैर SHO भ्राता बृज भान  के द्वारा हरी जी ने हरी झंडी दिखा कर की गई |वैर के मैन मार्केट में होकर कलश यात्रा निकाली एवं जगह जगह पुष्प वर्षा की गई|
सार्वजनिक कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वरीय स्मृति के गीत "ऐ आत्माओं सुन लो शिव का शिव सन्देश "ब्रह्मा कुमारी गीता बहन ने की | उसके बाद आए हुए अतिथियों का तिलक, पटका , माला पहना कर स्वागत किया एवं काजल, प्राची, सृष्टि, रिकी, आयुषी ने स्वागत नृत्य "घर मंदिर से नहीं वो कम" के द्वारा सभी का स्वागत किया |
  "आज के समय में बढ़ती कुरीतियों, अराजकता, भेदभाव की वजह से दुख बढ़ते जा रहे हैं महिलाओ को हर तरह से आगे बढ़ने का चांस मिल रहा है परन्तु आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं |हमारे देश के पतन का यही कारण बनता जा रहा है इसलिए ज़ब जब अति धर्म की ग्लानि होती है तब तब परमात्मा का अवतरण होता है |इस समय अति धर्म ग्लानि का समय है और परमात्मा धरा पर आकर अपना कार्य करा रहे है | उक्त विचार राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी कविता दीदी ने अपने वक्तव्य में कहे |
   परमात्मा के आने के दिन का यादगार हम शिव रात्रि मनाते हैं और शिव जी पर बेर, बेलपत्र, अक, धतूरा चढ़ाते हैं |नमक मिर्च जैसी कड़वाहट को दूर करते हैं अर्थात हम अपने जीवन से बुराइयों का त्याग करते हैं और अच्छाइयो को धारण करते हैं "|
शिव रात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए रूपवास सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्मा कुमारी बबीता बहन  ने अपने वक्तव्य में प्रस्तुत किये |
     "प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बहनें निश्वार्थ भाव से सेवा करती हैं जन कल्याण के कार्य के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया हमें इनकी शिक्षाओ से अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाना है उक्त विचार पूर्व चेयरमैन भ्राता सुनील जाटव ने अपने वक्तव्य में कहे| श्री गाँधी ज्योति महिला महा विद्यालय के डायरेक्टर भ्राता राजेंद्र पाण्डेय, चेयरमैन प्रतिनिधि श्याम महावर, सेवानिवृत्त लेखाकार महावीर गर्ग सभी ने भी अपनी अपनी शुभकामनायें व्यक्त की |
  सभी अतिथियों ने मिलकर दीप प्रज्वलित किये एवं ध्वजारोहन किया शिव ध्वज के नीचे सभी ने एक दूसरे को सम्मान देकर आगे बढ़ाने की प्रतिज्ञा की एवं नारे लगाए |
                            कार्यक्रम में सोमेन्द्र स्कूल की छात्राओं द्वारा सुन्दर सुन्दर नृत्यो द्वारा चार चाँद लगाए 
  ब्रह्मा कुमारी जाग्रति बहन ने  परमात्मा का सत्य परिचय दिया, ब्रह्मा कुमारी संस्कृति बहन भुसावर उप सेवा केंद्र प्रभारी ने सभी को संस्था का परिचय दिया, ब्रह्मा कुमारी गीता बहन वैर सेवा केंद्र प्रभारी ने मंच संचालन किया और सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया |
   अंत में सभी को ईश्वरीय सौगात, साहित्य एवं प्रसाद भेंट किया स प्रकार के धार्मिक कार्य करने से हमें मानसिक शांति मिलती है और अपने जीवन में गुणों का विकास होता है इसलिए समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए "उक्त विचार गाँधी ज्योति महिला महा विद्यालय के व्यवस्थापक भ्राता राजेंद्र पाण्डेय  ने अपने वक्तव्य में प्रस्तुत किये |
    "परमात्मा शिव जो देवों के देव महा देव हैं उनको याद करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख शांति आ जाती है मुझे बहन जी जब भी बुलाती हैं में धार्मिक कार्यक्रमों में जरुर आता हूँ "उक्त विचार भुसावर चेयरमैन प्रतिनिधि प्रकाश चंद जाटव ने कार्यक्रम के अंतर्गत कहे | 
    सभी अतिथियों ने मिलकर दीप प्रज्वलित किया एवं शिव ध्वज फ़हराया, प्रतिज्ञा की एवं नारे लगवाये | ब्रह्मा कुमारी अन्नू बहन ने परमात्मा का सत्य परिचय देते हुए कहा कि परमात्मा सर्व आत्माओ के पिता हैं |ब्रह्मा कुमारी संस्कृति बहन ने संस्था का सत्य परिचय दिया| गाँधी ज्योति महिला महा विद्यालय की बालिकाओं ने सुन्दर दिव्य नृत्य के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी | भ्राता राजेंद्र भाई ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया | अंत में सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात, साहित्य एवं प्रसाद भेंट किया | इस कार्यक्रम में ओमकार भाई, रवि, चेतन, गौरव एवं गांव से आए हुए भाई बहिन उपस्थित हुए |

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................