जनआक्रोश यात्रा के 10 वें दिन भाजपा नेता सुखवंत सिंह ने बोला कांग्रेस पर हमला: कहा भारत जोड़ो यात्रा में सरकारी खजाने को खाली कर रहे गहलोत

राहुल गांधी को मालाखेड़ा में किसानों की कर्जमाफी पर देना होगा जबाव

Dec 12, 2022 - 23:21
Dec 13, 2022 - 18:46
 0
जनआक्रोश यात्रा के 10 वें दिन भाजपा नेता सुखवंत सिंह ने बोला कांग्रेस पर हमला: कहा भारत जोड़ो यात्रा में सरकारी खजाने को खाली कर रहे गहलोत

रामगढ़ (अलवर, राजस्थान) भाजपा की ओर से निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के आज 10 वें दिन रामगढ़ विधानसभा के रामगढ़ मंडल के लालवंडी, अलावड़ा, मिलकपुर, सैन्थली, खानपुर, मस्ताबाद, डोली, खेड़ी, रामगढ़ में निकल रही है । भाजपा नेता सुखवंत सिंह ने बताया कि प्रदेश में ऐसा दृश्य कभी देखा नहीं होगा कि  जिस प्रदेश के मुखिया को किसी अबला के 35 टुकड़े किए जाने पर सामान्य घटना लगती है, महिलाओं के खिलाफ अपराधों का 1 साल का आंकड़ा 6 हजार 337 हो, प्रतिदिन औसत 17 दुष्कर्म, सात हत्या, जिसके खाते में दर्ज हो, चार साल में सवा आठ लाख से अधिक मुकदमें राजस्थान की धरती पर पहली बार दर्ज होते हों। आपके घर नवजात पैदा होता होगा, आप लोग खुशियां मनाते होंगे, लेकिन इसी कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरपरस्ती में जब कर्जे का आंकड़ा पांच लाख करोड़ के लगभग पहुंचता होगा तो वह बेटा-बेटी 80 हजार का कर्जा लेकर पैदा होता होगा। लेकिन इस सरकार को प्रदेश की बिल्कुल भी चिंता नहीं है यह केवल अपनी आपसी लड़ाई ओं को निपटाने में लगे हुए हैं हर विधायक मुख्यमंत्री बनकर बैठा है लोगों को तबादलों के नाम पर अवैध कामो के नाम से लूटा जा रहा है। गरीब तबके के लोग इस सरकार से परेशान हैं जो आने वाले चुनाव में इनको सबक सिखा देंगे। 
भाजपा नेता सुखवंत सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब राहुल गांधी जब मालाखेड़ा की धरती पर जब पहला कदम रखेंगे, किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा करने की याद दिलाने का होगा। पता नहीं उस साल 2018 की जनसभा में किसने राहुल गांधी को पर्ची पहुंचाई और जब वो कह रहे थे कि एक से 10 तक गिनती गिनूंगा किसानों का पूरा कर्जा माफ कर दूंगा। राजस्थान के 60 लाख किसान एक लाख 20 हजार करोड़ के कर्जे की माफी का आज भी इंतजार करते हैं। राजस्थान की धरती पर यदि राहुल गांधी कदम रखें तो यह घोषणा पूरी करके आएं तो मानेंगे उनकी बात में सच्चाई है। वरना आपके इस पाखंड को आप कितनी ही यातना कर लो, राजस्थान का किसान और राजस्थान का जवान भली-भांति जानता है। कांग्रेस ने प्रदेश के लोगो को धोके ओर अपनी जेब भरने के अलावा कोई कार्य नही किया। 
कांग्रेस के युवराज के द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है जिसमें प्रदेश की सरकार सरकारी खजाने को खाली करने में लगी हुई है सरकारी तंत्र को पूरी तरह से यात्रा के उपयोग में लिया जा रहा है और सरकारी खजाने को खाली करने का काम कांग्रेस कर रही है और लाखों करोड़ों रुपए यात्रा में प्रदेश की सरकार बेफिजूल उड़ा रही है ऐसे खर्चे का हिसाब प्रदेश की जनता इस सरकार से आने वाले चुनावों में मांगेगी कांग्रेस का हाल आने वाले चुनावों में गुजरात में हुए चुनावों की तरह होने वाला है।
इस मौके पर भाजपा नेता निर्मल सुरा सरपंच देवेंद्र दत्ता एडवोकेट जय आहूजा रामअवतार चौधरी बन्नी पटेल बाबूलाल जांगिड़ पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन रामगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा गौरव सोनी पूर्व युवा भाजपा मंडल अध्यक्ष धोला बाल्मीकि बंटी शर्मा सहित अनेक भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है