हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी ने ब्लेड से काट कर किया खुद को जख्मी जयपुर रैफर

अलवर (अनिल गुप्ता) सेंट्रल जेल अलवर में रविवार को हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी ने अपने बैरक में ब्लेड से काटने की सूचना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
जेल प्रशासन के पुलिसकर्मी घायल कैदी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर संजय गुप्ता ने घायल कैदी का इलाज किया। डॉ संजय गुप्ता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सेंट्रल जेल में बंदे कैदी ने अपने आप को ब्लेड से हानि पहुंचाने की कोशिश की। इस सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे और घायल का इलाज किया।
उन्होंने बताया कि जेल में बंद कैदी शाहरुख ने अपने बैरक में ब्लेड से गुप्तांग को काटने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों का कहना है कि वह यह बंदी साइट्रिक पेशेंट है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार देकर ब्लीडिंग को रोका गया है। उन्होंने बताया कि घायल कैदी को जयपुर के लिए रैफर किया गया है।






