अग्रवाल महिला मंडल के नए कार्यालय का किया उद्घाटन

May 11, 2025 - 13:33
 0
अग्रवाल महिला मंडल के नए कार्यालय का किया उद्घाटन

बहरोड़ (मयंक जोशीला) अग्रवाल समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल द्वारा अग्रवाल भवन बहरोड में अग्रवाल महिला मंडल के नए कार्यालय का आज रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष नीतू महेश अग्रवाल की अध्यक्षता में अग्रवाल महिला मंडल की एक आम सभा का आयोजन अग्रवाल भवन बहरोड में किया गया। जिसमें अग्रवाल महिला मंडल की बोर्ड आफ डायरेक्टर्स व कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनियन किया गया। संरक्षक पद पर सभी सम्मानित अग्रवाल महिला मंडल पूर्व अध्यक्षा को नियुक्त किया गया। मुख्य सलाहकार प्रमिला जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बबीता जिंदल, उपाध्यक्ष रेखा संजय अग्रवाल, माया मुकेश अग्रवाल, बीना दिनेश अग्रवाल को मनोनीत किया गया। सचिव कीर्ति गोपाल अग्रवाल ने अपने सहयोग के लिए सह सचिव पद पर नीतू प्रदीप गोयल व सुनीता राकेश गोयल को नियुक्त किया। कोषाध्यक्ष मधु रमन गोयल ने अपने सहयोग के लिए अनु प्रमोद अग्रवाल व खुशबू प्रशांत अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया। इसके साथ ही मीडिया प्रभारी गुड्डी अग्रवाल और खुशबू अग्रवाल व मंच संचालन के लिए रेखा गोयल को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर पूर्व अग्रवाल महिला मंडल सचिव रीना अग्रवाल का जिला वैश्य महासम्मेलन महिला मंडल में जिला सचिव पद पर मनोनियन होने पर अग्रवाल समाज महिला अध्यक्षा नीतू महेश अग्रवाल व अग्रवाल महिला मंडल की सदस्यों द्वारा अग्रवाल समाज महिला मंडल बहरोड़ का गौरव बढ़ाने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्षा वैश्य समाज महिला मंडल नीतू ललित अग्रवाल, समाज सचिव योगेश गोयल, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश नांगल वाले, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन गोविंद गुप्ता, आशीष अग्रवाल व महिला मंडल की सभी सदस्या उपस्थित रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................