राजगढ़ में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाल कर दिया सेना को सम्मान

May 22, 2025 - 12:57
 0
राजगढ़ में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाल कर दिया सेना को सम्मान

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा राजगढ़ कस्बे के गणेश पोल से प्रारंभ हुई। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गणेश पोल स्थित रिद्धि सिद्धि गणेश मंदिर में पूजा अर्चना की।  देशभक्ति गीतों के साथ राजगढ़ कस्बे के चौपड़ बाजार, सराय बाजार, मेला का चौराहे होते रेलवे स्टेशन पर सम्पन्न हुई। वही पंडित भवानी सहाय चौक पर पंडित भवानी सहाय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वातावरण 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, संजय नरुका, भाजपा नेता बन्नाराम मीना, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल सहित भाजपा कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय निवासी यात्रा में मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................