जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष

May 26, 2025 - 11:07
 0
जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के पाड़लिया गांव में रविवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना में एक पक्ष के चंदू खान और उसके पुत्र इरशाद पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, चंदू खान अपने मकान का निर्माण करवा रहा था, तभी उसका बड़ा भाई सरसमल, सुभान और अन्य परिजन वहां पहुंचे और रास्ते को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमला कर दिया गया। हमले में चंदू खान और इरशाद लहूलुहान हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................