नाड़का में श्मशान घाट के पास बंद दुकानों के टीनशेड में मिला शव, गांव में फैली सनसनी 

Nov 4, 2026 - 19:22
 0
नाड़का में श्मशान घाट के पास बंद दुकानों के टीनशेड में मिला शव, गांव में फैली सनसनी 

रामगढ़ (अलवर)। बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के नाड़का गांव के समीप मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे बंद दुकानों के टीनशेड के नीचे एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अलवर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार, नाड़का गांव के श्मशान घाट के पास सड़क किनारे बंद दुकानों के टीनशेड में एक व्यक्ति का शव लटका दिखाई दिया था। सूचना पर पहुंची बगड़ तिराया थाना पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए। बाद में मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के पूठी गांव निवासी कृष्ण कुमार सपेरा पुत्र ओमी नाथ के रूप में हुई।

  • परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

बुधवार को मृतक के परिजन अलवर जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर परिजनों से लिखित सहमति प्राप्त की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव उन्हें सुपुर्द कर दिया।

हेड कांस्टेबल बुधराम वर्मा ने बताया कि पुलिस को नाड़का गांव के समीप एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया गया था। बाद में परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की इच्छा जताई और किसी प्रकार की आशंका भी जाहिर नहीं की।

  • अविवाहित था मृतक, भिक्षा मांगकर करता था गुजारा

परिजनों के अनुसार, कृष्ण कुमार अविवाहित था और परिवार में उसका कोई नहीं था। वह भिक्षा मांगकर अपना जीवनयापन करता था। उसने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले को मर्ग में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................