शॉर्ट सर्किट से मंडावर के पास कैंपर गाड़ी में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Nov 3, 2026 - 20:51
 0
शॉर्ट सर्किट से मंडावर के पास कैंपर गाड़ी में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

महुवा (अवधेश अवस्थी) विधानसभा क्षेत्र के मंडावर थाना क्षेत्र के सरावली ग्राम के समीप स्थित  रुक्मिणी देवी इंटरनेशनल स्कूल के पास एक चलती कैंपर गाड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही कि आग की लपटें उठते ही चालक ने सूझबूझ दिखाई और चलती गाड़ी से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई।
सड़क के बीचों-बीच गाड़ी में आग लगने से मौके पर मौजूद अन्य वाहन चालकों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना  तुरंत महुवा दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद महुवा से पहुंची अग्निशमन गाड़ी ने कड़े प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हादसे में गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन समय रहते चालक के कूदने से एक बड़ा हादसा टल गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................