जोधपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 'ऑपरेशन कालचक्र' के तहत 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

पंचायती राज चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए विशेष अभियान

Nov 3, 2026 - 20:17
Nov 3, 2026 - 20:17
 0
जोधपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 'ऑपरेशन कालचक्र' के तहत 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

बावड़ी ((जोधपुर/मिश्रीलाल लखारा ) पंचायती राज चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने तथा जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा शिकंजा कसा है। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) पंकज यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन कालचक्र' के तहत पुलिस ने अब तक कुल 163 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।

  • इनामी और वांछित बदमाशों पर कसा शिकंजा

पुलिस कार्रवाई के दौरान विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 17 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, विभिन्न प्रकरणों में वांछित 13 अन्य अपराधियों को भी पुलिस ने दबोच लिया है। अभियान के तहत अदालतों से जारी 133 स्थायी वारंटों का भी সফল निस्तारण किया गया है।

  • विशेष टीमों का हुआ था गठन

पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने बताया कि फरार चल रहे अपराधियों, इनामी बदमाशों और स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने तकनीकी सूचनाओं (Technical Intelligence), आसूचना संकलन और लगातार निगरानी के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) रामेश्वर लाल के सुपरविजन में आपसी समन्वय और सुनियोजित रणनीति के तहत अंजाम दी गई।

  • एसपी की दो टूक: ढिलाई बर्दाश्त नहीं

एसपी पंकज यादव ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और लंबित वारंटों के निस्तारण के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

  • आमजन से पुलिस की अपील

जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके पास किसी भी फरार अपराधी या संदिग्ध आपराधिक गतिविधि की जानकारी है, तो वे तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................