जिले में तृतीय चरण में शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न; चारों पंचायत समितियों में 71.24 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

Nov 3, 2026 - 20:42
 0
जिले में तृतीय चरण में शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न; चारों पंचायत समितियों में 71.24 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत भरतपुर जिले की पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन में सांय 6 बजे तक चारों पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। जिले में वैर पंचायत समिति में सर्वाधिक 73 प्रतिशत, तथा बयाना पंचायत समिति में सबसे कम 70.16 प्रतिशत रहा।
जिला परिषद सदस्य चुनाव में सायं 6 बजे तक 71.24 प्रतिशत मतदान-
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद सदस्य निर्वाचन में भरतपुर जिले की 19 जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। मतदान प्रतिशत के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 5,09,953 मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि प्रातः 10 बजे तक 12.59 प्रतिशत मतदान, दोपहर 1 बजे तक 34.22 प्रतिशत मतदान, दोपहर 3 बजे तक 51.20 प्रतिशत मतदान और सांय 6 बजे तक औसत 71.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
समयवार मतदान की स्थिति 
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि जिले  की बयाना, भुसावर, नदबई और वैर में प्रातः 7 बजे से मतदान प्रारंभ होकर सांय 6 बजे तक शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। प्रातः 10 बजे तक बयाना में 12.87 प्रतिशत, भुसावर में 11.90 प्रतिशत, नदबई में 13.56 प्रतिशत तथा वैर में 11.32 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार दोपहर 1 बजे तक बयाना में 34.60 प्रतिशत, भुसावर में 31.32 प्रतिशत, नदबई में 36.81 प्रतिशत तथा वैर में 32.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे तक बयाना में 51.66 प्रतिशत, भुसावर में 48.47 प्रतिशत, नदबई में 53.23 प्रतिशत तथा वैर में 50.15 प्रतिशत मतदान हुआ। इस प्रकार सांय 6 बजे तक बयाना में 70.16 प्रतिशत, भुसावर में 70.36 प्रतिशत, नदबई में 72.05 प्रतिशत तथा वैर में 73 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति बयाना में कुल 1,77,060 मतदाताओं में से 124224 मतदाताओं ने, भुसावर में कुल 98,190 मतदाताओं में से 69086 मतदाताओं ने, नदबई में कुल 1,40,477 मतदाताओं में से 101217 और वैर में कुल 94,226 मतदाताओं में से 68783 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................