अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सेवा की भावना विकसित करने में स्काउट गाइड की अहम भूमिका: जिला कलक्टर कमर चौधरी

Nov 4, 2026 - 18:28
 0
अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सेवा की भावना विकसित करने में स्काउट गाइड की अहम भूमिका: जिला कलक्टर कमर चौधरी

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भारत स्काउट एवं गाइड के 76वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला कलक्टर कमर चौधरी ने स्टीकर फ्लैग का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग बच्चों और युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम तथा सेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

जिला कलक्टर ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य ध्येय अच्छे नागरिक तैयार करना और युवाओं को समाज सेवा हेतु प्रेरित करना है। वर्तमान समय में बाल एवं युवा पीढ़ी के सर्वांगीण विकास के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) गिरिराज गर्ग के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर को स्कार्फ पहनाकर, स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर तथा फ्लैग स्टीकर लगाकर अभिनंदन किया।

  • सेवा और नेतृत्व के गुण विकसित करना जरूरी: एडीएम प्रशासन

एडीएम प्रशासन राजीव शर्मा ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड संगठन वैश्विक स्तर पर सेवा कार्यों के लिए जाना जाता है। उन्होंने मानव सेवा, अनुशासन और युवाओं में नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने के लिए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।

  • चरित्र निर्माण की नींव है स्काउटिंग: डीईओ

जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार गोपालिया ने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग प्रारंभिक अवस्था से ही छात्र-छात्राओं में चरित्र निर्माण की मजबूत नींव रखती है। उन्होंने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। वहीं स्काउट कमिश्नर गिरिराज गर्ग ने बताया कि स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हैं। एम.एस.जे. कॉलेज के रोवर लीडर डॉ. अनिल नागर ने युवाओं को रोवरिंग-रेंजरिंग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा, सी.ओ. गाइड कल्पना शर्मा, सी.ओ. स्काउट देवेंद्र कुमार मीणा, सहायक जिला कमिश्नर सोनू सोनी, सचिव लाखन सिंह, राजेश कुमार, मनीष मौर्य, मुकेश, रिया कर्दम, ज्योति, हेमलता सहित बड़ी संख्या में रोवर और रेंजर उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है