महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में हुआ श्रीराम महायज्ञ आमंत्रण पत्रिका का विमोचन

May 29, 2025 - 13:16
 0
महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में हुआ  श्रीराम महायज्ञ आमंत्रण पत्रिका का विमोचन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) नीमकाथाना के पास स्थित नापावाली के नजदीक संतों की तपोस्थली पीला जोहड़ा आश्रम पर  आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन झडायां धाम महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास महाराज के द्वारा किया गया। महामंडलेश्वर श्री सीताराम दास  महाराज ने बताया कि घर घर जाकर महायज्ञ का आमंत्रण देना है। प्रभु श्रीराम भारत की भागवत भूमि के कण कण में समाये हैं। नारायण शिक्षण संस्थान नीमकाथाना के प्रबन्धक जगदीश जाखड़ ने कहा कि नीमकाथाना क्षेत्र धर्म कर्म की भूमि रहा है। प्राचीन काल से यहां की सभ्यता, संस्कृति ने धर्म ध्वजा से विश्व को आलोकित किया है।आज यहां की ताम्र सभ्यता विभिन्न देशों में शोध का विषय रही है तो उसके मूल में धर्म, संस्कार रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ रामावतार गजराज,केप्टेन रामनिवास ताखर, राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यज्ञ प्रेमी मदन लाल भावरिया,मोहन सैनी, विजय जाखड़ ने भाग लिया। महायज्ञ की व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................