भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री किसान केसरी चौधरी चरण सिंह को श्रद्धा से किया याद

झुंझुनू (सुमेरसिंह राव) भारत के पांचवें प्रधानमंत्री और किसान मसीहा भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय के बसंत विहार स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में श्रद्धांजलि सभा और किसान विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया चौधरी चरण सिंह विचार मंच के संयोजक विजय गोपाल मोटसरा ने बताया कि सर्वप्रथम प्रबुद्धजनों द्वारा किसानों की प्रगति, उन्नति, समृद्धि और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करने वाले किसान केसरी चौधरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस दौराक सभा स्थल गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा। तत्पश्चात जिले के प्रबुद्धजनों द्वारा उनके प्रेरणादाई जीवन पर वर्तमान पीढ़ी के समक्ष विचार प्रस्तुत किए गए। और उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर निहाल सिंह खीचड़, दयाराम कोदेसर, रणधीर डूडी, जगदीश राजहरिया, बूटीराम मोटसरा, एडवोकेट बजरंग लाल, महेंद्र चौधरी, धर्मपाल डारा, लक्ष्मण मील, हरिकृष्ण यादव, कामरेड तिलोक सिंह, महेंद्र सुरा, सुमेर सिंह, हंसराज फौगाट, रामवतार, प्यारेलाल, सुरेन्द्र सोहु, सुरेन्द्र सिहाग, जयकरण खीचड़, ताराचंद बेनीवाल, रामनाथ नुनिया और गणमायजन उपस्थित रहे।






