मानव सेवा दुनिया की सबसे बड़ी सेवा...... योगेंद्र नाथ

सोडावास (मयंक जोशीला)
धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत धोकल नाथ आश्रम के संत योगेंद्र नाथ महाराज ने कहा कि मानव सेवा ही दुनिया की सबसे बड़ी सेवा है। जो मानव सेवा करता है उस पर संत और ईश्वर की कृपा हमेशा कायम रहती है। उन्होंने कहा कि संत समाज को विश्व शांति मानव कल्याण प्रकृति वन्य जीव जंतु की सेवा में गुजरा चाहिए और ईश्वर का गुणगान कर लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम में भारी संख्या में भक्तगण शामिल रहे।






