पर्यावरण बचाओ पेड़ पौधे लगाओं महा अभियान" के तहत 12, 000 पौधे लगाने का किया गया लक्ष्य निर्धारित

Jun 28, 2025 - 14:08
 0
पर्यावरण बचाओ पेड़ पौधे लगाओं महा अभियान" के तहत 12, 000 पौधे लगाने का किया गया लक्ष्य निर्धारित


नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)
श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति नारायणपुर संस्था सचिव व पर्यावरण प्रेमी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे"पर्यावरण बचाओ पेड़ पौधे लगाओं महा अभियान" के तहत 12, 000 पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर श्री श्री 1008 श्री खेड़ापति बाबा पीर संज्यानाथजी महाराज की तपोस्थली धामेंडा धाम में महंत विनयनाथ जी महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर किए जाने वाले सघन वृक्षारोपण को लेकर "एक पौधा पीर शिवनाथ महाराज के नाम" पोस्टर का विधिवत रूप से विमोचन कर अरावली पर्वतमाला पर पौधारोपण किया गया।सचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि सभी क्षेत्रवासी गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में कम से कम 5 या 10 तथा श्रद्धा अनुसार जितने आप पौधे लगा सको उतने पौधे लगाकर इस पर्यावरण महायज्ञ में अपना योगदान करें।पौधा बड़ा होकर वृक्ष बनेगा तो हजारों पक्षियों व जानवरों को भोजन प्रदान करने के साथ-साथ आवास भी प्रदान करेगा। जिससे दो काम होंगे भंडारा व्यवस्था एवं धर्मशाला निर्माण। 
 इस प्रकार एक पौधा "एक कुंडीय पर्यावरण महायज्ञ" का काम करेगा। जब तक पौधा धरती पर रहेगा तब तक आपका एक कुंडीय महायज्ञ चलता रहेगा, इसलिए इस पर्यावरण महायज्ञ में पौधा लगाकर अपनी आहुति अवश्य प्रदान करें।इस मौके पर महंत विनयनाथ महाराज, सचिव सुनील कुमार शर्मा, डॉ भीमसिंह जाट, बाबूलाल भुराण, रोशनसिंह शेखावत, बंसीराम गुर्जर, लालाराम सैनी, मोतीलाल जांगिड़, देवीलाल यादव, रामकुमार गुर्जर, बनवारी लाल सैनी बड़ी संख्या में महिला एवं भक्तगण मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................