रानी वाले बांध की मोरी एवं शटर को बरसातों से पहले सही कराने के लिए दिया जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन

Jun 19, 2025 - 12:46
 0
रानी वाले बांध की मोरी एवं शटर को बरसातों से पहले सही कराने के लिए दिया जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन

वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)  कस्वा वैर के लोगों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार महेश चन्द शर्मा को दिया। जिसमें बताया गया कि उपखंड मुख्यालय वैर स्थित रानी वाले बांध जो कि सिंचाई विभाग के अधीन है। जिस बांध में बरसात के मौसम में आने वाले पानी का ठहराव होता है। जिससे बर्षा मौसम के बाद की फसलों को सिंचित करने के लिए बांध के पानी का उपयोग किया जाता है। काफी लम्बे समय से रानी वाले बांध की पांचों मोरियों एवं शटर की विभाग द्वारा सार संभाल नहीं करने के कारण जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हो जाने  से पानी का ठहराव सम्भव नहीं है।इस बांध से कस्वा वैर व रैवन्यू इलाके नगला जोधा,विचपुरी पट्टी, पुरिया पट्टी,हैदन पट्टी  लाजरा पट्टी एवं बझेरा कलां ग्राम पंचायत का भराव होता है। अगर समय रहते रानी वाले बांध की पांचों मोरियों एवं शटर को सही नहीं कराया गया तो बांध में पानी का ठहराव न होने से खेती को बहुत बड़ा नुकसान होगा। ज्ञापन में महेंद्र सिंह डागुर, वेदप्रकाश शर्मा,हजारी लाल शर्मा, परशुराम सिंह देशवाल, हाकिम सिंह, मानसिंह धाकड़,विकेश कुमार पार्षद, कृष्ण गोपाल शर्मा, आदि लोगों के हस्ताक्षर थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................