कलेक्ट्री के बाहर गुर्जर समाज का धरना-प्रदर्शन,कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन:हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
राजसमंद (राजस्थान)
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तहत राजसमंद में आज कलेक्ट्री के बाहर धरना-प्रदर्शन कर आमेट थाना सर्कल में ओगूलाल की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग। बाद में कलेक्टर बालमुकुंद असावा व एसपी मनीष त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि इस मामले की स्वयं द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी व टीम बनाकर पांच दिन में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन में बताया कि गत 21 अप्रैल को रमेश गुर्जर ने पुलिस थाना आमेट पर रिपोर्ट पेश की थी जिसमें रमेश ने अपने पिता ओगूलाल की हत्या का आरोप प्रभुलाल पुत्र दूदा गुर्जर निवासी समतलिया ओड़ा गुजरान पर लगाया था। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। ज्ञापन में बताया कि ओगूलाल की हत्या करने के बाद भी पुलिस थाना आमेट द्वारा न तो हत्या के अपराध की धारा जोड़ी गई न ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने से आरोपी जान से मारने की धमकियां दे रहे और गांव में ही गुम रहा है। इस संदर्भ में 14 मई को भी परिवाद पेश किया था लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई, इस मामले में अपराध की धारा 103 बीएनएस जोडी जाए ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

