बैंक में बिजली ठीक करने गए युवक की करंट से मौत

Jun 20, 2025 - 14:41
 0
बैंक में बिजली ठीक करने गए युवक की करंट से मौत

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में बिजली ठीक करने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
रवि कुमार निवासी खेरली रेल बैंक द्वारा बुलाए जाने पर ट्यूबलाइट  आदि अन्य विधुत ठीक करने के लिए बैंक में बुलाया जहां पर वह बाथरूम में कार्य कर रहा था तभी बिजली सप्लाई शुरू होने के कारण करंट आ गया । इस दौरान बैंक कर्मचारियों को घटना के बारे में जानकारी नहीं मिली और वह अंदर  करंट लगने से मृत पड़ा रहा बाद में बैंक कर्मचारियों को पता लगने पर इसकी सूचना खेड़ली थाना पुलिस को दी गई खेड़ली थाना पुलिस ने बैंक पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर खेड़ली उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक रवि कुमार कोली के परिजनों ने बैंक पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................