उमड़ा जनसैलाब पुष्प वर्षा कर देवी शिवांगी दीदी का किया स्वागत

Jun 22, 2025 - 09:46
 0
उमड़ा जनसैलाब पुष्प वर्षा कर  देवी शिवांगी दीदी का किया स्वागत

रामगढ़ (अलवर/ राधेश्याम गेरा )  श्रीधाम अयोध्या से आई श्रीहरि गोपाल आश्रम सेवा संस्थान की संस्थापक एवं कथा वाचिका देवी शिवांगी दीदी के स्वागत को उमड़ा भक्तों का जनसैलाब पुष्प वर्षा कर किया स्वागत । श्याम बाबा की आरती में सम्मिलित हुईं शिवांगी दीदी। शनिवार सायंकाल 6.50 बजे श्री श्यामेश्वर धाम मार्ग पहुंचने पर  मन्दिर पुजारी हेमंत वशिष्ठ द्वारा पूजा अर्चना करवाने के बाद शिवांगी दीदी ने बाबा श्याम के दर्शन कर देश प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
अपनी ओजस्वी वाणी से सर्व समाज सेवा समिति के सौजन्य से 2 बार पूर्व में दीदी रामगढ़ में कथा कर चुकी हैं। दीदी के अनेकों भक्त दीदी से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उमड़ पड़े। श्री श्याम जनकल्याण सेवा समिति के द्वारा दीदी श्रीश्याम नाम दुपट्टा पहना कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। एवं सर्व समाज सेवा समिति के द्वारा गुलदस्ता एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया । इसके बाद कुंजा का चौक स्थित गोविन्द देव जी महाराज मन्दिर पहुंच कर दीदी ने पूजा अर्चना कर भगवान गोविन्द देव जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों जगह पुलिस जाब्ता तैनात रहा। दीदी द्वारा की जा रही कथा श्रीराम कथा में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव भी कथा पहुंच कर कथा श्रवण कर दीदी का आशीर्वाद प्राप्त किया। 
इस दौरान साथ में महंत ब्रह्म मुनि महाराज टोडली धाम समिति अध्यक्ष जवाहरलाल तेनजा, नरेश अग्रवाल, राजवीर गुर्जर, महेंद्र गोपालिया, जगदीश शर्मा, दिनेश बंटी शर्मा,संतोष चौधरी, सूर्य स्वरुप शर्मा रमेश चंद्र, अनिल जैन,रवि सिंह, सरोज गोयल,लाजवंती गोपालिया, रेखा शर्मा सहित अनेकों भक्त थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................