केंद्रीय मंत्री और प्रदेश उपमुख्यमंत्री ने किया निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

Jun 22, 2025 - 09:38
 0
केंद्रीय मंत्री और प्रदेश उपमुख्यमंत्री ने किया निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

रामगढ़ (अलवर/ राधेश्याम गेरा ) केंद्रीय मंत्री और प्रदेश उपमुख्यमंत्री ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया| विधायक सुखवंत सिंह और एसएमएस के डाक्टर हेमंत बैरवा के प्रयास से आज जयपुर एसएमएस के डाक्टरों की टीम द्वारा रामगढ़ कस्बे के संस्कार वैली स्कूल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का उद्घाटन समारोह केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा रहे और विशिष्ट अतिथि बैरवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित रायपुरा और भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता रहे।

शिविर का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने फीता काटकर किया। मंच पर भारत माता कि मूर्ति के समक्ष केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, विधायक सुखवंत सिंह, बैरवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित रायपुरिया ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रेम चंद बैरवा और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, बैरवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित रायपुरिया,का विधायक सुखवंत सिंह और बैरवा समाज अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह पाटा, स्कूल संचालक मुरारी दाहिया,मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी द्वारा स्वागत किया गया इसके साथ ही कार्यक्रम के आयोजक डाक्टर राकेश रेसवाल और डाक्टर हेमंत बैरवा का स्वागत स्कूल प्रबंधक मुरारी दाहिया द्वारा किया गया।

इस दौरान विधायक सुखवंत सिंह ने इस कैंप के सफल आयोजन के लिए उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और आयोजन करता सहित, स्कूल चैयरमैन का आभार जताया। शिविर में उपचार कराने आए लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से रोगियों को घर बैठे रोग की जांच और निशुल्क उपचार मिलता है। आयोजन करता और डाक्टर हेमंत पूर्व में भी ऐसे सफल आयोजन करते आए हैं। साथ ही कहा कि लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए समय-समय पर अपनी जांच कराते रहना चाहिए रोग को छुपाएं नहीं डाक्टरों से परामर्श कर उपचार लेना चाहिए । प्रधानमंत्री के प्रयासों से 11 वर्ष से विश्व भर में लोग योग दिवस मना योग करते हुए स्वास्थ्य सही रख रहे हैं।

करीब दस मिनट तक उन्होंने सभा को सम्बोधित किया। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि टीबी मुक्त भारत बने इसके लिए 45 पचास वर्ष की उम्र के बाद समय-समय पर जांच कराते रहें।इस उम्र के लोग जब अपने छोटे-छोटे बच्चों को खिलाते हैं तो यह रोग उनमें भी फैलने का अंदेशा बना रहता है। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है एक भूमि एक स्वास्थ्य इसके लिए सादा भोजन करें अपने भोजन की दिनचर्या में दस प्रतिशत तेल का उपयोग कम करें जिससे मोटापे जैसी बिमारियों से मुक्ति मिलेगी। शिविर के उद्घाटन समारोह में आने से पूर्व उपमुख्यमंत्री ने खेल मैदान के समीप भगवान नरसिंह मंदिर में दर्शन कर मत्था टेका इस दौरान भलाई समाज अध्यक्ष रामकिशोर और समाज के लोगों द्वारा उपमुख्यमंत्री, विधायक सुखवंत, बैरवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित रायपुरिया का बड़ी फूलों की माला से स्वागत किया।

इसी बीच कस्बा अलावडा़ से चलने वाली शटल बस सेवा को पुनः शुरू कराने और चौमा टीकरी चलने वाली बस को पुनः शुरू कराने के लिए अलावडा और चौमा गांव के लोगों ने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा इसके अलावा भी अनेक लोगों ने अपनी अपनी समस्या समाधान के लिए केन्द्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपे।
इस दौरान पूर्व सरपंच देवेन्द्र दत्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह पाटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सैनी, महावीर जैन, राजेन्द्र गंडुरा,दिनेश यादव, शशीकांत शर्मा, शमशेर सिंह,मगन फोजी, शैलेन्द्र चौधरी, मुन्नी देवी, रेणु सौंपनी,मंजु देवी, भीम सिंह, हेमंत जांगिड़, योगेन्द्र शर्मा, सत्येन्द्र, चन्द्रपोष, पुष्पेन्द्र कौर, कविता सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी, मीडिया कर्मियों सहित जयपुर से आए डाक्टरों की टीम मौजूद रहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................