पिक अप टैंकर में भिड़ंत पिक में सवार दो घायल वाहन हुए क्षतिग्रस्त

Jun 23, 2025 - 03:13
 0
पिक अप टैंकर में भिड़ंत पिक में सवार दो घायल वाहन हुए क्षतिग्रस्त

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़ कस्बे के बांदीकुई सड़क के मध्य बस स्टैण्ड के पास रविवार की रात्रि को पिकअप व टैंकर की भीषण टक्कर से पिकअप का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसमें सवार दो जने घायल हो गए। चिकित्सालय के अनुसार राजगढ़ की ओर से रविवार देर शाम पिकअप बांदीकुई की ओर जा रही थी। रास्ते में सामने से आ रहे टैंकर से बस स्टैण्ड के पास भीषण टक्कर हो गई, जिससे पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तथा केबिन में बैठे बांदीकुई थाना क्षेत्र के नंदेरा निवासी रामवीर पुत्र किशनलाल सैनी व बांदीकुई के बड़ियाल रोड़ निवासी राजेन्द्र पुत्र जगदीश सैनी घायल हो गए। घायलों को राजगढ़ चिकित्सालय लाया गया। सूचना पर राजगढ़ पुलिस ने चिकित्सालय पहुंच घटना की जानकारी ली। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वही पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................