संत समाज एवं सनातनी संगठन ने कठूमर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मालाखेड़ा पांडुपोल में संत भैरानंद महाराज पर हुआ घोर अत्याचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Sep 3, 2025 - 15:12
 0
संत समाज एवं सनातनी संगठन ने कठूमर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कठूमर (दिनेश लेखी)  संत समाज एवं सनातनी संगठन द्वारा संत श्री श्री 108 श्री भौरानंद जी महाराज पांडुपोल वाले पर हुए घोर अत्याचार की उच्च स्तरीय जांच एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम बुधवार को उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि 28 अगस्त 2025 को मालाखेड़ा में जो घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें संत श्री श्री 108 श्री भैरानंद जी महाराज पांडुपोल वाले के साथ कुछ विधर्मियों द्वारा घेरकर तालिबानी शैली में घोर अत्याचार किया गया। यह घटना एक गहरी साजिश का परिणाम प्रतीत होती है, जिसमें कुछ धार्मिक व राजनीतिक तत्वों की संलिप्तता का संदेह है।
 उन्होंने बताया कि यह प्रकरण ने केवल एक संत महापुरुष पर व्यक्तिगत आघात है बल्कि संपूर्ण संत समाज एवं सनातन संस्कृति को अपमानित करने का षड्यंत्र है।
ज्ञापन में मांग की इस प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच तत्काल की जाए तथा दोषियों विधर्मियो को कठोर से कठोर दंड दिया जाए और भविष्य में किसी भी संत साधु या सनातनी समाज के व्यक्ति पर अत्याचार नहीं हो इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर ठोस एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं पुलिस व प्रशासन किसी प्रकार के राजनीतिक दबाव में नए जाकर निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करें। 
उन्होंने बताया कि जल्दी  न्याय पूर्ण कार्यवाही नहीं की जाती है तो संत समाज एवं धार्मिक संगठन इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे और विवश होकर आंदोलन का मार्ग अपनाने को मजबूर रहेंगे 
इस मौके पर आचार्य संत श्याम सुंदरदास सिद्व बाबा वाले, स्वामी भगवानदास महाराज महंत सुर्री मंदिर मसारी, संत श्री चमन दास महाराज, सनातनी समाज से आसाराम बंसल, दिनेश कुमार, राधे शर्मा, बापू राम, हरिओम, राजेंद्र, अरुण, मोहम्मद खलील, लक्ष्मण, चतरसिहं, रामकिशोर आदि मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................