संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के उपलक्ष में विचार गोष्ठी आयोजित

Jun 23, 2025 - 13:51
 0
संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के उपलक्ष में विचार गोष्ठी आयोजित

भरतपुर, 23 जून (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)  कृषि महाविद्यालय भुसावर में सोमवार को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के उपलक्ष में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। 
महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि किसी भी देश की सरकार अपनी योजनाओं को लोकसेवकों के माध्यम से संचालित करती है। लोकसेवक सरकार और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कडी हैं। उन्होंने कहा कि युवा और विद्यार्थियोें को लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत जनता के साथ व्यवहार व सेवाओं की जनता तक सतत पहुॅच के संबंध में शुरू से ही तैयार किया जाना चाहिए। लोकसेवाओं के त्वरित संपादन के लिए कम्प्यूटर व कृत्रिम बुद्धिमता का प्रयोग आज की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोकसेवकोंकोे प्रशासनिक, शिक्षा, चिकित्सा, सडक, संचार, निर्माण आदि सभी क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक का ज्ञान होना चाहिए। सरकारों द्वारा जन सुविधाओं व योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियम व कानूनों में बदलाव किये जाते हैं तथा लोकसेवक को एक निश्चित प्रक्रिया के तहत काम करना होता है। उन्होंने कहा कि लोकसेवक को नियम व प्रक्रिया का ज्ञान होना चाहिए। जलवायु परिर्वतन, पर्यावरण प्रदूषण, प्राकृतिक आपदा, युद्ध तथा आकस्मिक घटनाओं में लोकसेवक को नियम के साथ स्वविवेक का प्रयोग मानव व देश हित में करना चाहिए। देश के प्रत्येक नागरिक को लोकसेवकों का सम्मान करना चाहिए तथा उनके कार्य को प्रोत्साहित करना चाहिए। डॉ. राहुल कुमार व डॉ. विकास आर्य ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................