पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा 24 जून से 9 जुलाई तक शिविरों के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारी करें टीम भावना से कार्य- अतिरिक्त कलक्टर

Jun 23, 2025 - 13:48
 0
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा 24 जून से 9 जुलाई तक  शिविरों के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारी करें टीम भावना से कार्य- अतिरिक्त कलक्टर

भरतपुर, 23 जून (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)   पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा के तहत 24 जून से 9 जुलाई तक आयोजित किये जा रहे शिविरों के सफल क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिले के सभी उपखण्ड के अधिकारियों को वीसी के माध्यम से सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को मौके पर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा में सभी विभागों के अधिकारी टीम भावना से कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से व्यापक गतिविधियां संचालित कर जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित किया जाये। उन्होंने आयोजित शिविर में विभागवार योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए बैनर, होर्डिंग्स, बुकलेट व प्रचार सामग्री वितरित करनेे के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों के आयोजन हेतु ग्राम पंचायतवार ई-मित्र, पेयजल, वाटरप्रूफ टैंट, साउण्ड, बैठक व्यवस्था, छाया, कूलर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने शिविर में राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, ऊर्जा विभाग, जल संसाधन, कृषि, वन, खाद्य, चिकित्सा, पशुपालन, जनजाति क्षेत्रीय विकास, शिक्षा, स्वायत्त शासन सहित अन्य विभाग के अधिकारी पखवाडे के दौरान संचालित गतिविधियों कीं मॉनिटरिंग करते हुये आमजन को अधिकाधिक लाभान्वित के निर्देश दिए। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों को जिले की समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित किये जाने वाले शिविरों की प्रतिदिन प्रगति सरकार द्वारा निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने की बात कही। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, ब्लॉक विकास अधिकारियों को अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण एवं नवीन पात्र परिवारों को जोडने, सदस्यों की आधार सीडिंग के कार्य में प्रगति लायें। पखवाडे के दौरान रास्तों, जल संरचनाओं से अतिक्रमण हटाने और लम्बित राजस्व प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। सीईओ मृदुल सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजनान्तर्गत चयनित बीपीएल परिवारों की संख्या एवं उनके बैंक खातों का सत्यापन, सर्वे किये गये चिन्हित किये गये परिवारों की संख्या, वर्षा जल संरक्षण हेतु जल संरचनाओं की मरम्मत संबंधी कार्य और स्वामित्व योजना में प्रगति लाने के लिए ब्लॉक विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शिविर में ये रहेंगी गतिविधियां-
    अतिरिक्त कलक्टर ने बताया कि पखवाडे में राजस्व विभाग द्वारा नामान्तकरण, सीमाज्ञान, पत्थरगढी, रास्ते के प्रकरण, आपसी सहमति से बंटवारा, भूमि आवंटन प्रस्ताव तैयार किये जायेंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के द्वारा मिशन हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण, अटल ज्ञान केन्द्र में प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्य किये जायेंगे। विद्युत विभाग द्वारा झूलते तारों को खिंचवाना व पोल सही करवाना, पेड-पौधों की छंटाई, पीएचईडी विभाग द्वारा पानी की टंकियों की साफ-सफाई, जल स्रोंतों पर विद्युत कनेक्शन, लीकेज एवं पाईपलाइन मरम्मत आदि कार्य सम्पादित किये जायेंगे। जल संसाधन विभाग द्वारा नहरी क्षेत्र में बाराबंदी से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई, नहरों की साफ-सफाई, कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, सूक्ष्म सिंचाई योजना में ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे। वन विभाग द्वारा नर्सरियों से पौधा वितरण करना, हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण कार्य किया जायेगा। खाद्य विभाग द्वारा एनएफएसए लंबित प्रकरणों का निस्तारण, चिकित्सा विभाग द्वारा टीबी रोगियों की पहचान कर पोषण किट वितरण करना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्ड जारी करना जैसे कार्य किये जायेंगे। पशुपालन विभाग द्वारा लंपी रोग, गलघोंटू प्रतिरोधक टीकाकरण सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा।
    इस अवसर पर उपखण्ड अधिकरी भरतपुर राजीव शर्मा, एसीईओ विनय मित्र, तहसीलदार भू-अभिलेख पायल जैन, तहसीलदार भरतपुर विनोद मीना सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................