जंगल में नीलगाय की गोली मारकर हत्या,अलवर जिले में शिकारी सक्रिय

Jun 29, 2025 - 12:21
 0
जंगल में नीलगाय की गोली मारकर हत्या,अलवर जिले में शिकारी सक्रिय

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के नौगावां ग्राम के नसवाडा के जंगल में नीलगाय को गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। 
वन विभाग के कर्मचारी भीम सिंह ने बताया कि मुबारिकपुर के समीप खेतों जंगल के पास एक नीलगाय की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां एक नील गाय जिसकी पसलियों में गोली लगी हुई थी और गला भी कटा हुआ था।
सिंह ने बताया कि मृत नील गाय का अलवर के पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करा शव को दफनाने के साथ अज्ञात शिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिकारी सक्रिय हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................