गोविंदगढ़ में पानी की किल्लत से आमजन परेशान: महिलाओं ने की विधायक से शिकायत, कहा-10 दिन से नल सूखे
अलवर के गोविंदगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत फाहरी में पानी की समस्या गंभीर हो गई है। स्थानीय निवासियों ने रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह से मुलाकात की।
महिलाओं ने बताया कि पिछले 10 दिनों से गांव के आधे हिस्से में पानी नहीं आ रहा है। मोहल्ले में स्थिति सबसे खराब है। जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी की आपूर्ति होती है। बोरिंग की मोटर खराब हो गई है। अधिकारी मरम्मत के लिए पैसे मांग रहे हैं।
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वे दीनदयाल अंत्योदय पखवाड़ा शिविर में भी शिकायत कर चुकी हैं। लेकिन वहां से कोई समाधान नहीं मिला। विधायक सुखवंत सिंह ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।