राजपूत समाज ने महाराणा प्रताप की जयंती मनाई, स्वाभिमान और बलिदान को किया याद
सकट (अलवर) क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बुधवार को राजपूत समाज के लोगों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई और महाराणा प्रताप के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट जिला अलवर के जिला मंत्री अजय सिंह राजपूत ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश के डालते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवन भर मातृभूमि की आन बान शान की रक्षा हेतु संघर्ष किया और विपरीत परिस्थितियों में भी कभी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया उनकी राष्ट्र भक्ति पराक्रम और त्याग की अमर गाथाएं सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए शौर्य और आत्मसम्मान का मार्गदर्शन करती रहेगी। इस मौके अजय सिंह, अजीत,दीपक, सूरज, राकेश, पुनीत, ब्रजेश, सुभाष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


