रोजगार सहायता शिविर में 1360 बेरोजगार आशार्थीयों लिया भाग

Jul 4, 2025 - 13:32
 0
रोजगार सहायता शिविर में 1360 बेरोजगार आशार्थीयों लिया भाग

भरतपुर, 4 जुलाई  (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)   जिला रोजगार कार्यालय द्वारा शुक्रवार को त्रैमासिक रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 1360 आशार्थियों ने एवं 14 निजी नियोजकों ने भाग लेकर बेरोजगार आशार्थीयों का प्राथमिक चयन किया । 
उपनिदेशक जिला रोजगार कार्यालय ने बताया कि नियोजक प्रशिक्षण स्वरोजगार प्रदाता संस्थानों द्वारा शिविर के दौरान 733 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया। आमधन,प्रा0 लि0 नोयडा 33(नियोजन), श्री राम इन्श्योरेंस कार्प लि0 भरतपुर 65, पुखराज हैल्थकेयर प्रा0 लि0 भरतपुर 61, यशस्वी गु्रप जयपुर 53, सी वाई फ्यूचर प्रा0 लि0 नोयडा 69, रक्षा सिक्युरिटी सर्विस लि0 42, एफईए दिल्ली 30, राज जिंदल हॉस्पीटल एंड रिसर्च सेन्टर भरतपुर 21, एसआईएस लि0 नीमच 52, क्वैश कार्प लि0 जयपुर 70, पीएनबी आर शेट्टी भरतपुर 15, शिव शक्ति एग्रीटेक लि0 अहमदाबाद 97 का नियोजन तथा प्रथम एज्यूकेशन फाउण्डेशन पिलानी 43, मीडिया टेक टेम्पल भरतपुर 82 प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................