सेवा शिविरों में पात्रजन लाभान्वित से वंचित नहीं रहें, समस्या निराकरण व ई-फाईलिंग में समय की पालना की जाए-जिला कलक्टर

Oct 6, 2025 - 15:35
 0
सेवा शिविरों में पात्रजन लाभान्वित से वंचित नहीं रहें, समस्या निराकरण व ई-फाईलिंग में समय की पालना की जाए-जिला कलक्टर

भरतपुर, 06 अक्टूबर। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि सभी विभाग ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में प्रतिदिन लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए सभी पात्रजनों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ई-फाइलिंग ट्रेकिंग की मॉनिटरिंग करते हुए समयबद्धता से पत्रावलियों का निस्तारण करने एवं सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर सोमवार को सप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागवार सेवा शिविरों एवं विभागीय उपलब्धियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण एंव शहरी सेवा शिविरों में सक्रियता से भाग लेते हुए आमजन को मौके पर लाभ प्रदान करे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन शिविरों में जिला स्तरीय अधिकारी लक्ष्य तय करते हुए अधिनस्थ स्टाफ को पाबंद करें की शिविर में आया हुआ कोई भी नागरिक निराश होकर नहीं लौटे। उन्होंने कहा कि शिविरो में आवेदन तैयार करते समय त्रुटियों को मौके पर दूर करते हुए अधिक-अधिक से लोगों को पात्रता के आधार पर लाभन्वित करें। उन्होंने सभी विभागों की योजनाओं की जानकारी देने एवं प्राप्त शिकायतों का भी शिविर के दौरान ही निस्तारण करने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने राजस्थान सर्म्पक पोर्टल पर दर्ज परिवादों की समीक्षा करते हुए कहा की सभी विभाग निर्धारित समय में परिवादों का निस्तारण करते हुए आवेदकों को की गई कार्यवाही से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से सर्म्पक पोर्टल के परिवादों के निस्तारण की जांच करने एवं परिवादी से संवाद कर संतुष्टि का आंकलन करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत निगम, कृषि, पशुपालन विभाग को लम्बित परिवादों का दो दिवस में निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 15 दिवस से अधिक समय तक  प्रकरण लम्बित रहने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
उन्होंने विभागों द्वारा नियमित कार्य व्यवस्था के लिए ई-फाईलिंग के निस्तारण की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी स्वयं पत्रावलियों का समय पर निस्तारण करने के साथ अधीनस्थ स्टाफ को भी समयबद्ध के लिए पाबंद करें। उन्होंने कहा कि कार्मिकों द्वारा  ई-फाईलिंग में पत्रावली को खुला छोडने पर निस्तारण में देरी होती है, ऐसे में कार्मिकों को सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से पत्रावली निस्तारण के बारे में समय पर जानकारी भी दिलाये।
जिला कलक्टर ने विभागवार बजट घोषणाओं की प्रगति, विभागीय कार्यों के बारे में विस्तार से समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए समुचित इंतजाम करने, दवाईओं की उपलब्धता की जांच की करने के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पतालों में विद्युत उपकरणों की जांच करवाने एवं अग्निशमन यंत्रों की भी जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने कृषि विभाग को रबी सीजन में उर्वरक व उन्नत बीजों की उपलब्धता रखने, जलदाय विभाग को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति व विद्युत निगम को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने बीडीए, नगर निगम, सानिवि को सड़कों के पेचवर्क कार्य को गुणवत्ता से करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, निदेशक घना मानस सिंह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, सचिव बीडीए सुरेश, सहायक निदेशक लोकसेवाऐं भारती भारद्वाज, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई सहित सम्बिन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

  • कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................