पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया के प्रदेश सचिव बने पत्रकार विजय सिंह धाकड़
वैर ,भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक कुमार के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय महासचिव पीयूष गोयल के नेतृत्व में पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें भरतपुर जिले की तहसील वैर के गांव लुहासा निवासी पत्रकार विजय सिंह धाकड़ को पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया के प्रति लगन, कर्तव्य एवं समर्पण को देखते हुए राजस्थान का प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पत्रकार विजय सिंह धाकड़ को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पत्रकार समूह एवं क्षेत्र के लोगों ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव पत्रकार विजय सिंह धाकड़ को दूरभाष पर बधाइयां दी गई एवं मिठाइयां वितरित की। नव नियुक्त पत्रकार विजय सिंह धाकड़ ने कहा कि पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया संघ के प्रदेश सचिव के रूप में जो मुझे जिम्मेदारी मिली है उसके लिए मैं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारिओं का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह पद मेरे लिए केवल सम्मान ही नहीं बल्कि संगठन के प्रति एक महान उत्तरदायित्व है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि उक्त पद पर रहकर मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करूंगा एवं संगठन एवं पत्रकारों के हित के प्रति सजग एवं संघर्षशील रहने का भरसक प्रयास करूंगा, साथ ही नीतियों का प्रचार करूंगा जो भी जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है अपने दायित्व के प्रति पूरी जिम्मेदारी के साथ समर्पित रहूंगा ।

