अपराधियों की सक्रियता पुलिस की निष्क्रियता का नमूना खैरथल में हथियारों की नोंक पर मुनीम से दिनदहाड़े ढाई लाख की लूट
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के समीप खैरथल जिला कलेक्ट्रेट के समीप स्थित नई अनाज मंडी में सोमवार एक लूट की वारदात से भय व्याप्त होने के साथ व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार खैरथल मंडी में श्याम इंडस्ट्रीज के मुनीम दाताराम गुर्जर से के टी एम बाईक पर सवार नकाबपोश बदमाश हथियार की नोंक पर ढाई लाख रुपये लूट कर ले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के बताया कि दो बदमाश मंडी के बाहर घात लगाए बैठे थे। जैसे ही दाताराम मंडी से बाहर निकले बदमाशों ने उन्हें घेरकर कट्टा तान दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर उड़न छू हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी राकेश मीणा मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज से जांच शुरू की। तथा जिलेभर में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।
लूट की घटना के बाद मंडी व्यापार समिति ने आपात बैठक कर व्यापारियों से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही मंडी और बैंक लेन-देन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी उठाई गई ।मंडी अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता और अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचे और जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जाकर लुटेरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।


